Dedication
कुछ दिन बाद निशान अपने घर पर आराम से किचन में खाना बना रहा होता है। तभी अभी वहां पर आता अरे वाह क्या खुशबू आ रही है और उसके पास जाकर पूछता है। क्या बना रहे हो?? निशान उसे देखकर स्माइल करता है और प्लेट में खाना डालकर किचन से बाहर हॉल में चला जाता है और खाना खाना खाने लगता है। अभी अपना हाथ आगे करके उसके प्लेट से उठाने लगता है लेकिन निशान प्लेट पीछे करता है और ना का इशारा करता है। अभी उसे बोलता है - प्लीज ना यार एक बाईट तो दे दे। मुझे भी बहुत भूख लग रही है और तेरे हाथ का खाना देखकर तो भूख और बढ़ जाती है। लेकिन निशान उसे देखकर स्माल करता है और खाना खाने लगता है। तब अभी उसे बोलता है - देख में आखरी बार पूछ रहा हूं खिला रहा है या नहीं। निशान ना करता है। तब अभी उसे बोलता है ठीक है तेरी मर्जी। और मुड़कर जाने लगता है। मैं तो सोच रहा था तुम्हें मिस्टर उदय का नया वीडियो दिखाने का। लेकिन आप मैं सोच रहा हूं कि रह नहीं देता हूं और जाने का नाटक करता है।
लेकिन मिस्टर उदय का नाम सुनकर निशान एक्साइटेड हो जाता है और उसे रोकता है। उसके पास जाकर उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है। लेकिन अभी उसे नहीं देता। तब निशान उसे प्लेट पकड़ा कर कहता है। ले पूरा खा ले और उसके हाथ से मोबाइल लेकर वीडियो देखने लगता है। अभी खाना खाते हुए उसे देखता रहता है। वह हंसते हुए बोलता है क्या यार तू तो is इंसान के पीछे खाना भी भूल जाता है फिर उसे अपने हाथों से खिलाने लगता है।
थोड़ी देर बाद अभी निशान को बोलता है तुझे पता है दिल्ली में एक वर्कशॉप होने वाला है। जिसमें देश के सभी बड़े डांसिंग कोरियोग्राफर आने वाले हैं। जहां वह नय डांसर के साथ अपने अनुभव शेयर करने वाले हैं। तुझे पता है वहां पर मिस्टर उदय भी मौजूद होंगे। तो मैं सोच रहा था क्यों ना हम वहां चले?? इसी बहाने तू उनसे मिल भी लेगा और तुझे कुछ नया सीखने को भी मिल जाएगा। तब निशान उसे बोलता है जाना तो मैं चाहता हूं। लेकिन तुझे पता है ना अगर मैंने इस तरह छुट्टी ली तो तेरा जो बाप है ना गेराज का मालिक वह मुझे नौकरी से निकाल देगा। तब अभी उसे बोलता है तू बस जाने की तैयारी कर ले अपने बाप को मैं संभाल लूंगा।
To Be Continued....
0 Comments