Dedication



एक डांस इंस्टिट्यूट में लड़की बिना किसी की परवाह किए अपनी धुन में मस्त डांस कर रही होती है और आसपास के सारे लोग उसे इतना बेहतरीन डांस करते हुए देखते रहते। हैं थोड़ी देर बाद म्यूजिक बंद होता है और आसपास सब जोर जोर से ताली बजाते है। लेकिन वह किसी की परवाह किए बिना पानी की बोतल u है उठती है और पानी पीने लगती है। तभी वहां पर पीछे से एक लड़की आती है। वाह पीयू कमाल कर दिया तुमने। तुम सच में बहुत अच्छी डांसर हो। तब पीयाली उस एटीट्यूड में बोलती है। आई नो मैं बेस्ट हूं। और बोतल अनु के हाथ में देकर वहां से जाने लगती है। पीछे से अनू भी उसके पीछे भागती है। अरे रुक तो तू कहां जा रही है। मैं भी चल रही हूं तेरे साथ। दोनों बहार आते है और कार में बैठ कर है से चले जाते है।


वहीं दूसरी तरफ एक लड़का गाड़ी के नीचे से उसे ठीक कर रहा होता है। थोड़ी देर बाद वह बाहर निकलता है और हाथ झड़ते हुए लीजिए सर हो गया आपका काम। अब मुझे मेरे पैसे दीजिए और मैं चला यहां से। तब कार का ओनर अपने जेब से पैसा निकालता है और गिन रहा होता है। इतने में लड़के की नजर टाइम पर जाती है। बाप रे इतनी देर हो गई। मुझे अब जाना होगा और वहां से भाग कर जाने लगता है। कार का ओनर पीछे से आवाज लगाता है ।अरे अपने पैसे तो लेते जा। तब निशान उसे बोलता है। सर आप गेराज पहुंचा देना और भागते भागते अपने घर आता है। अपने कमरे में जाता है और घुटने पर बैठ जाता है और हाफने लगता है। फिर वह डांस करने लगता है। जैसे ही डांस ख़तम होता है वो डांस फार्मेशन मैं अपने गुरु को नमन करता है। सॉरी सॉरी सर जी आज थोड़ा लेट हो गया कल से पक्का टाइम पर प्रैक्टिस करूंगा।


तब पीछे से उसके दोस्त उसके कंधे पर हाथ रखता है। अरे अभी तक तू तस्वीर से ही बातें करता है। आखिर कब तक ऐसा चलेगा। कब मिलेगा भाई तू उनसे। मन नहीं करता तेरा उनसे मिलने का। तब निशान उसे बोलता है। वह मेरे गुरु हैं। उनसे मिलने से बड़ी खुशी मुझे इस दुनिया में नहीं मिल सकती। लेकिन मैं उनसे तब तक नहीं मिलूंगा। जब तक मैं उनसे मिलने के काबिल नहीं हो जाऊं। उसकी बात सुनकर अभी उसे बोलता है तुम तो पूरे पागल हो। अगर यही सोचते रहे ना तो कभी नहीं मिल पाओगे उनसे और फिर उसे बोलता है। अच्छा चल थोड़ा चील करते हैं और दोनों वहां से चले जाते हैं।


To Be Continued....