Like You- A love story
Writer- Monika Sharma
कैरेक्टर - विशाल-सुहाना
Like You- A love story
यह बात सुनकर सुहाना बहुत चौक जाती है। उसे समझ में नहीं आता है कि वह क्या करें और उसके आंसू टपकने लगते हैं वह कुछ देर सोचती रहती है और वहां से उठकर चले जाती है। और विशाल बस सोचता ही रहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ लेकिन वह उसे नहीं रोकता है। और इसके बाद बात उन दोनों के बीच लगभग बातों का सिलसिला खत्म हो गया था क्योंकि सुहाना ने अब विशाल से दूरियां बनाना शुरू कर दी थी और विशाल को यह समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह ऐसा क्यों कर रही है। फिर एक दिन जब विशाल गार्डन में इंटर हुआ तो उसने देखा कि सुहाना जहां पहले बैठा करती थी और अपना फोन चलाती थी आज वही बैठी है। वह उसके पास गया उसने उसे इशारों में हाय बोला, उसे स्माइल दी लेकिन सुहाना ने उसे कोई रिस्पांस नहीं दिया बल्कि वह गुस्से में वहां से उठ कर चली गई। विशाल को सुहाना की यह बात बहुत बुरी लगती है। पर वह सोचता है कि शायद सुहाना परेशान होगी मुझे उसे और परेशान नहीं करना चाहिए और वह चुपचाप वहां से चला जाता है।लेकिन जब वह रोज रोज सुहाना का यही बर्ताव देखता है। तो उसे काफी बुरा लगता है और वह सोचता है कि आज के बाद वह कभी गार्डन नहीं जाएगा। लेकिन क्या करें उसका मन नहीं मानता है। शायद वह भी सुहाना को पसंद करने लगा था इसलिए वह ना चाहते हुए भी गार्डन चले जाता है और जैसे ही गार्डन में इंटर कर रहा होता है वहां सुहाना को देखता है। वह सोचता है कि आज में सुहाना से बात नहीं करूंगा, ना ही मैं उसके सामने जाऊंगा इसलिए चुप चाप एक पेड़ के पीछे छुप जाता है। वह देखता है सुहाना आखिर कर क्या रही है। पर जब वह ध्यान से देखता है तो बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है।
क्योंकि सुहाना वहां पर बैठे हुए उसका इंतजार कर रही होती है। सुहाना के हाथ में वही एरोप्लेन होता है जिसमें उसने हाय मैं विशाल लिखकर उसे दिया होता है। सुहाना काफी इमोशनल भी दिख रही थी क्योंकि उसकी आंखों में ढेर सारे आंसू है। उसे इस बात का एहसास हो गया था की विशाल उसकी जिंदगी में बहुत अहमियत रखता है और इतने दिन से वह विशाल के साथ जो कर रही थी वह गलत था। धीरे से सुहाना अपनी जगह से उठती है और उसके हाथ में एक रेड रोज होता है। वह उसे उसी जगह पर रख देती है जहां पर रोज विशाल आया करता था और वहां से जाने लग जाती हैं।
जब विशाल की नजर रेड रोज पर पड़ती है। तो उसे समझ में आ जाता है सुहाना भी उसे पसंद करती है। और वह भागते हुए जाता है उसको उठाकर सुहाने के पीछे भाग जाता है। और उसे रोक कर अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है। और उसे बोलता है आई लव यू सुहाना। सुहाना खुशी के मारे बिलीव नहीं कर पा रही है कि विशाल वहां पर सचमुच मौजूद है और वह उसे प्यार से गले लगा लेती हैं और कहती है आई लव यू टू।
The End

0 Comments