अगले दिन जब इशिका रोड पर अकेले चल रही होती है तो अचानक से शिवानी उसके आगे आकर उसे रोक देती हैं। और वह जैसे ही गुस्से में पीछे मुड़ती है तो निखिल उसे रोक देता है। इशिका दोनों को बोलती है प्लीज मेरा रास्ता छोड़ो मुझे घर जाना है। लेकिन शिवानी उसे बोलती है आखिर हो क्या गया है तुम्हें?? तुम हमसे बात क्यों नहीं कर रही हो?? इशिका बोलती है मुझे नहीं पता बस मुझे जाने दो। तब निखिल उसे बोलता है। तुम इतना ओवररियेक्ट क्यों कर रही हो। तब इशिका को गुस्सा आ जाता है। वह निखिल को बोलती है तुमने मुझे धोखा दिया है। मैंने देखा था तुम दोनों को पार्क में एक साथ और तुम शिवानी को प्रपोज कर रहे थे। और वह इमोशनल हो कर बोलती है मुझे लगा था कि तुम मुझसे प्यार करते हो। उसके मुंह से यह सब सुनकर शिवानी उसे अपनी तरफ खींचती है। व्हाट नॉनसेंस यू आर टॉकिंग?? और उसे समझाती है तुम जैसा सोच रही हो ऐसा कुछ भी नहीं है। और उसे सब सच बताती है उस दिन क्या हुआ था।
Flashback
निखिल और शिवानी दोनों पार्क में बैठकर इशिका का इंतजार कर रहे हैं और शिवानी काफी एक्साइटेड होती है। आज कितना अच्छा दिन है। कितनी खुश होगी इशिका जब तुम उसे प्रपोज करोगे। मैं पूरे यकीन से कह सकती हूं वह भी तुमसे बहुत प्यार करती है। मैंने देखा है उसकी आंखों में। लेकिन निखिल काफी नर्वस होता है। वह बोलता है पता नहीं शिवानी मुझे बहुत डर लग रहा है कि मैं उसे बोल पाऊंगा भी या नहीं। तब शिवानी उसे बोलती है अच्छा एक काम करते हैं हम प्रेक्टिस करते हैं। तुम मुझे इशिका समझकर प्रपोज करो और तब निखिल घुटनों पर बैठकर उसे आई लव यू बोलता है और शिवानी रिंग लेते हुए कहती है क्या बात है निखिल तुम तो बिल्कुल फिल्मी हो गए।
Flashback End
इशिका रोने लगती है और शिवानी से माफी मांगती है। उसे कहती है सचाई जाने बिना तुम्हें गलत समझा, तुम्हें इतना कुछ कह दिया आई एम सॉरी और जैसे ही पीछे मुड़ती है तो निखिल वहां नहीं होता है। तब शिवानी उसे बोलती है। तुमने उसे बहुत हर्ट किया है आज इशिका।
वह कितने दिन से तुम्हें अपने दिल की बात बताना चाहता था। पर कोई बात नहीं तुम अच्छी तरह जानती हो वह कहां होगा। और इशिका वहां से भाग कर जाती है।
इधर निखिल गार्डन में उदास बैठा है और सोचता है। इशिका ऐसा सोच भी कैसे सकती है कि मैं शिवानी को प्यार करता हूं। और वह रोने लगता है। इतने में वहां भागते हुए इशिका आ जाती है और उसके सामने जाकर रुक जाती है- निखिल। और रोते हुए उसे गले लगा लेती है। आई एम सॉरी निखिल, प्लीज मुझे माफ कर दो और उसे बोलती है आई लव यू सो मच। निखिल भी प्यार से उसे गले लगा लेता है।

0 Comments