Like You- A love story
Writer- Monika Sharma
कैरेक्टर - विशाल-सुहाना
Like You- A love story
विशाल सिंपल सीधा-साधा लड़का है जिसे पेंटिंग करना बहुत पसंद है और वह हमेशा की तरह आज भी गार्डन में बैठकर पेंटिंग कर रहा होता है। अचानक से काफी तेज हवा चलने लग जाती है इस वजह से उसके पेंटिंग किए हुए पेज उड़ जाते हैं और वह सीधे जाकर उसी गार्डन में बैठी हुई एक लड़की के पास गिर जाते हैं। जैसे ही उस लड़की(सुहाना) की नजर उन पेपर पर पड़ती है उन्हें देखकर खुश हो जाती है।
धीरे-धीरे सारे पेपर कलेक्ट कर के विशाल के पास ले जाती है और उसे दे देती है। विशाल उसे देख कर स्माइल करता है और वापस अपनी पेंटिंग करने लग जाता है और सुहाना वहां से चली जाती है। धीरे-धीरे रोज यह सिलसिला चलने लग जाता है। वह दोनों रोज वहां पर आते हैं। विशाल वहां पर अपनी पेंटिंग बनाता है और सुहाना उसे वहां पर बैठे हुए देखती रहती हैं। 1 दिन सुहाना ने सोचा कि मुझे विशाल से बात करनी चाहिए और वह उसके पास जाकर उसे हाय कहती है पर विशाल उसे कोई रिस्पांस नहीं देता है। जिस वजह से सुहाना को बुरा लग जाता है और वह वहां से चली जाती है।
फिर 1 दिन सुहाना के मन में फिर से एक तरकीब आती है और वह वहां पर बैठे हुए एक एरोप्लेन बनाती है और उसमें विशाल को हाई लिखकर भेजती है। विशाल जब एरोप्लेन देखता है तो वह भी बदले में उसे हाय का रिप्लाई लिख कर भेज देता है। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ जाता है दोनों को एक दूसरे का नाम पता चल जाता है। वह दोनों एक दूसरे से काफी बातें शेयर करने लग जाते हैं। फिर 1 दिन सुहाना पार्क में आती है वहां पर उसे विशाल नहीं दिखता है तो वह बहुत बेचैन हो जाती है। वह सोचती है कि पता नहीं मुझे क्या हो रहा है। आखिर विशाल को यहां ना देखकर मैं इतनी परेशान क्यों हो गई हूं। कहीं मैं उसे पसंद तो नहीं करने लगी हूं। वह वहां पर बैठे हुए काफी देर तक यह बात सोचती रहती है। फिर डिसाइड करती है कि अब जब भी वह विशाल से मिलेगी वह उसे अपने दिल की बात बता देगी और ठीक ऐसा ही होता है। एक दिन सुहाना जब गार्डन में इंटर करती है तो देखती है की विशाल फिर हमेशा की तरह वहां पर बैठे हुए पेंटिंग बना रहा है। वह उसके पास जाती है और उसे कहती है विशाल मुझे तुमसे कुछ बात करनी है। लेकिन विशाल उसे कुछ नहीं कहता है। फिर वह सोचती शायद उसने मेरी बात सुनी नहीं इसलिए वह विशाल के कंधों पर हाथ रख कर उसे हिलाते हुए बोलती है। विशाल मुझे तुमसे कुछ बात करनी है और विशाल बस उसे देख कर स्माइल करता है। सुहाना बोलती है की विशाल पता नहीं क्यों मुझे तुमसे बातें करना बहुत अच्छा लगने लगा है। शायद मैं तुम्हें पसंद करने लगी हूं पर विशाल को कुछ समझ में नहीं आता है। विशाल उससे इशारो में बोलता है कि तुम क्या कह रही हो मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। विशाल उसे इशारों में बताता है कि मैं ना हीं बोल सकता हूं और ना ही सुन सकता हूं।
To Be Continued....

0 Comments