Hope... 

Hope



Writer: Monika Sharma
Character - Aastha, Vistas, Aakash, Meenakshi,
Shivani, Bhavna



Hope... 


नर्स से पूछता है क्या आप जानते हैं कि विस्तास ऐसा क्यों कर रहे हैं ?? और उनकी फैमिली को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्या ?? तब सिस्टर कुछ याद करते हु। नर्स कुछ याद करते हुए उन्हें बोलती है मुझे आज भी याद है वह दिन.......


Flash Back - 2


Vistas Ka Ghar
विस्तास और उसकी बेटी शिवानी दोनों खेल रहे होते हैं। शिवानी पर्दे के पीछे से विस्तास को बहुत प्यार से आवाज लगा रही होती है - पापा-पापा और पर्दा खोल कर विस्तास को दिखती है। विस्तास उसके पीछे भागने लगता है और शिवानी भी भागने लगती है। अचानक से शिवानी लंबी लंबी सांसे लेने लगती है और बैठ जाती है। इतने में किचन से उसकी मम्मी [ भावना ] आती है - तुम दोनों बाप बेटी बिना कभी नहीं सुधरोगे। पर जैसे ही वह शिवानी को देखती है वह चिल्लाने लगती है और उसके पास भाग कर जाती है। विस्तास भी अपनी आंखों से पट्टी हटाता है और शिवानी की हालत देख कर उसके पास भागकर जाता है। शिवानी अपनी मां की गोद में लेटी हुई होती है और विस्तास को देख कर बोलती है पापा और अचानक से बेहोश हो जाती है।


Same Hospital


डॉक्टर शिवानी को चेक चेक करने के बाद शिवानी के मां बाप से कहते हैं कि अब हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है। तब विस्तास उनके आगे हाथ जोड़ कर कहता है डॉक्टर कुछ भी कीजिए, कितना पैसा लगेगा मैं लगा लूंगा बस आप मेरी शिवानी को बचा लीजिए। तब डॉक्टर उन्हें कहता है मैं आपकी फीलिंग समझता हूं पर मेरे हाथ में कुछ नहीं है। आप जितना जल्दी हो सके डोनर का इंतजाम कीजिए और वहां से चला जाता।


विस्तास काफी परेशान होता है। और दो-तीन हॉस्पिटल में भागकर जाता है लेकिन उसे कहीं से भी डोनर नहीं मिलता। वह अपने कई रिश्तेदारों को कॉल भी करता है पर हर जगह से नाकाम होता है। इतने में उसके पास भावना का फोन आता है और वह वहां से भागकर शिवानी के पास हॉस्पिटल आने लगता है।


इधर हॉस्पिटल में शिवानी की हालत काफी खराब होने लगती है और डॉक्टर उसे लगातार शॉक देने लगते हैं लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होता है। कुछ देर बाद जब डॉक्टर आईसीयू से बाहर आते हैं तब विस्तास भागते हुए उनके पास जाकर उनसे पूछता है डॉ शिवानी ?? तब डॉक्टर उन्हें बोलते हैं आई एम सॉरी शी इज नो मोर। भावना यह सुनकर अपने आप को संभाल नहीं पाती है और उससे हार्ट अटैक आ जाता है और वह भी शिवानी की तरह विस्तास को छोड़कर हमेशा के लिए चली जाती हैं


Flash Back - 2 End