Dosti Pyar Zindagi 


Dosti Pyar Zindagi



Writter- Monika Sharma

कैरेक्टर- निखिल, इशिका, शिवानी



Dosti Pyar Zindagi 

अगले दिन जब यह तीनों (इशिका निखिल शिवानी) एक जूस की शॉप के अंदर इंटर कर रहे होते हैं। शिवानी उन दोनों की बातों से परेशान हो जाती है अगर तुमने यह मैं जीतूंगा मैं जीतूंगा वाली फाइड खत्म नहीं की तो मैं यहां से चली जाऊंगी। लेकिन इशिका उससे कहती है बेटा अभी तो तुझे और फ्रस्टेट होना है। और तीनों हंसने लगते हैं। थोड़ी देर बाद इशिका और निखिल का जूस कंपटीशन स्टार्ट हो जाता है। लेकिन दो या तीन बोतल पीने के बाद निखिल और नहीं पी पाता है और इशिका खुश हो जाती है। उस पूरे दिन इशिका काफी अच्छे मूड में रहती है। आखिर वह जीत जो गई थी। उसके घर चले जाने के बाद शिवानी निखिल से पूछती है कि तुम हार क्यों गए ?? मुझे पता है तुमने यह जान कर के किया है तुम उसे पसंद करते हो ना। और निखिल को तंग करने लगती है।


कुछ दिन बाद इशिका पार्क में एंटर करती है और सोचती है कि आज मैं निखिल को सब बता दूंगी। कि मैं उसे कितना पसंद करती हूं। लेकिन जैसे ही उसकी नजर पार्क के अंदर पढ़ती है। वह चौक जाती है। वह देखती है निखिल शिवानी को प्रपोज कर रहा है, उसे आई लव यू बोल रहा है, उसे रिंग दे रहा है, वह यह सब देख कर टूट जाती है और वहां से रोते हुए भाग जाती है।


उस दिन के बाद से इशिका ने उन दोनों से बात करना बंद कर दिया था। उसने उन दोनों से दूरियां बना दी थी। वह हर वक्त यही सोचती थी कि निखिल और शिवानी ने उससे पहले क्यों नहीं बताया इस बारे में। क्यों बात नहीं करी उससे कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। और वह हर बार यही सोच कर रोती रहती थी कि उसके सबसे अच्छे दोस्तों ने उसे धोखा दिया है।
कुछ दिन बाद शिवानी और निखिल कॉलेज से बाहर निकलकर सोचते हैं कि आखिर इशिका को हो क्या गया है। वो उनसे बात क्यों नहीं कर रही है। शिवानी निखिल को बोलती है ऐसा पहले तो कभी नहीं हुआ। अगर कोई बात होती भी थी तो इशिका उन्हें डांटती थी, पर इस तरह का बिहेवियर तो नहीं करती थी। निखिल उदास होकर कहता है पता नहीं शिवानी, पर चाहे जो भी हो वह यह बात जानकर रहेगा इशिका को हो क्या गया है। और इतने में दोनों को इशिका दिखती है। निखिल भागते हुए जाता है और इशिका को आवाज़ लगाता है इशिका-2 लेकिन इशिका उन दोनों को देख कर गुस्सा हो जाती है और वहां से चली जाती है।



To Be Continued...