Dosti Pyar Zindagi
Writter- Monika Sharma
कैरेक्टर- निखिल, इशिका, शिवानी
Dosti Pyar Zindagi
निखिल,इशिका और शिवानी यह तीनो बहुत अच्छे दोस्त थे। एक दूसरे के साथ घूमना फिरना पार्टीज करना इन्हें बहुत अच्छा लगता था। यह तीनों लगभग हमेशा एक साथ रहते थे। ऐसा लगता था जैसे तीनों की जिंदगी में एक दूसरे के सिवा और कोई नहीं था। यह तीनों चाइल्डहुड फ्रेंड्स है।
इशिका और निखिल कॉलेज से घर जा रहे थे लेकिन हमेशा की तरह आज उनके साथ शिवानी नहीं थी और इशिका शिवानी को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी। काश आज शिवानी भी कॉलेज आई होती तो और भी मजा आता। लेकिन निखिल इशिका का मजाक बनाते हुए कहता है अच्छा हुआ बिचारी शिवानी नहीं आई वरना वह भी हार जाती वैसे भी लड़कियां कभी भी लड़कों से नहीं जीत सकती। इस बात पर इशिका को गुस्सा आ जाता है ऐसा कुछ नहीं है। वह तो तुम्हारी किस्मत अच्छी थी आज इसलिए जीत गए वरना हम आसानी से हरा देते तुम्हें।
फिर निखिल इशिका को चिढ़ाते हुए बोलता है अगर तुम्हें इतना कॉन्फिडेंट है तो कल फिर से कंपटीशन कर लेते है पता चल जाएगा कौन बेस्ट है। और दोनों यही प्यारी सी नोकझोंक करते हुए चल रहे हैं। इतने में अचानक से इशिका का पैर फिसल जाता है और वह गिरने लगती है पर निखिल उसे पकड़ लेता है और दोनों बस एक दूसरे को ऐसे ही देखते रहते हैं।
रात को इशिका जब अपना फोन चला रही होती है। तो उसका पूरा ध्यान सिर्फ निखिल की तरह होता है। वह सोचती है क्या हो रहा है मुझे हम इतने सालों से एक दूसरे को जानते हैं। लेकिन मैंने पहले ऐसा कभी महसूस नहीं किया निखिल के बारे में जैसा आज कर रही हूं। कहीं मैं उसे पसंद तो नहीं करने लगी हूं। नहीं नहीं ऐसा नहीं हो सकता!! हम दोनों एक दूसरे से कितने अलग है। बस यही सोचते सोचते सो जाती है।
To Be Continue.....

0 Comments